मांगों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

सोनाहातू : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया. मुख्य अतिथि प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश किरण महतो ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत क्षेत्र के गरीब मजदूरों का लाल-पीला कार्ड की सूची में से नाम काट कर अमीरों का नाम भारी रकम लेकर […]

सोनाहातू : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया. मुख्य अतिथि प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश किरण महतो ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत क्षेत्र के गरीब मजदूरों का लाल-पीला कार्ड की सूची में से नाम काट कर अमीरों का नाम भारी रकम लेकर दर्ज किया गया है.

विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त है. रघुवर सरकार ने सोनाहातू प्रखंड को अनाथ बना दिया है. थाना में दलाली व घूसखोरी चरम पर है. श्री महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रखंड की कुव्यवस्था में अविलंब सुधार नहीं हुआ, तो प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी की जायेगी. मौके पर प्रभारी अजय साहू, प्रखंड अध्यक्ष अजगूत महतो, ज्योति कोइरी, राजकिशोर महतो समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >