विकास का समुचित लाभ जनता को दें

प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की खूंटी : मुरहू में मंगलवार को प्रखंड 20 सूत्री कमेटी की बैठक अध्यक्ष काशीनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी निष्ठा से काम करते हुए सरकार की विकास योजनाओं का समुचित लाभ जनता को देने पर बल दिया. डोभा निर्माण में […]

प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की
खूंटी : मुरहू में मंगलवार को प्रखंड 20 सूत्री कमेटी की बैठक अध्यक्ष काशीनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी निष्ठा से काम करते हुए सरकार की विकास योजनाओं का समुचित लाभ जनता को देने पर बल दिया. डोभा निर्माण में जिन मजदूरों की मजदूरी बाकी है, उसका तत्काल भुगतान करने को कहा. विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गयी.
बैठक में प्रखंड के पंचायत एवं रोजगार सेवकों ने बताया कि गत चार माह से उनलोगों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ हैै. अध्यक्ष ने इस बाबत डीसी से मिल कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर बीडीओ सुषमा लकड़ा, सदस्य शफीक खां, जुल्सन व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >