स्कूलों में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

पिपरवार : सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन का जन्मदिन कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया. डीएवी बचरा में प्राचार्य राजीव रंजन झा ने श्री राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. संचालन शुभागिनी सिंह, नेहा कुमारी व इशिता सिंहाल ने किया. […]

पिपरवार : सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन का जन्मदिन कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया. डीएवी बचरा में प्राचार्य राजीव रंजन झा ने श्री राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. संचालन शुभागिनी सिंह, नेहा कुमारी व इशिता सिंहाल ने किया. बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस मौके पर प्राचार्य ने वरिष्ठ शिक्षक एसबी सिंह को सपत्नीक उपहार देकर सम्मानित किया.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानी राय में प्रधानाचार्य गणेश महतो ने श्री कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. विद्यार्थियों ने आचार्यों को तिलक लगा कर व आरती उतार कर उनका आशीर्वाद लिया. शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. बचरा स्थित हाइटेक कंप्यूटर एजुकेशन के निदेशक प्रभात कुमार की मौजूदगी में संस्थान मेें शिक्षक दिवस मनाया गया. शिक्षक सम्मानित किये गये. आदिवासी उच्च विद्यालय, कल्याणपुर में रंगारंग कार्यक्रम के बीच शिक्षक दिवस मनाया गया.
मुख्य अतिथि जिप सदस्य संगीता टानाभगत ने फीता काट कर समारोह का उदघाटन किया. प्राचार्य अवध किशोर प्रसाद ने बच्चों को डाॅ राधाकृष्णन की जीवनी को अपने जीवन में उतारने की नसीहत दी. राजकीय मवि बचरा में शिक्षक दिवस पर बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम हुआ. मुखिया गूंजन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल थीं. बच्चों ने केक काटा. इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >