गणपति के जयकारे से गूंजा कोयलांचल

खलारी : भगवान श्री गणेश पूजा महोत्सव पर खलारी कोयलांचल गणपति के जयकारे से गूंज उठा. क्षेत्र में करीब आधे दर्जन जगहों पर बड़ी-छोटी प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. पहाड़ी मंदिर व डकरा में भव्य पंडाल बनाये गये हैं. पहाड़ी मंदिर परिसर के पंडाल का उदघाटन खलारी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शंभु सेन ने […]

खलारी : भगवान श्री गणेश पूजा महोत्सव पर खलारी कोयलांचल गणपति के जयकारे से गूंज उठा. क्षेत्र में करीब आधे दर्जन जगहों पर बड़ी-छोटी प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. पहाड़ी मंदिर व डकरा में भव्य पंडाल बनाये गये हैं. पहाड़ी मंदिर परिसर के पंडाल का उदघाटन खलारी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शंभु सेन ने फीता काट कर किया. पहाड़ी मंदिर के पुजारी बृजराज दुबे ने पूजा करायी. कमेटी के लोग ही सपत्निक यजमान की भूमिका में थे.
शाम को पूजा के बाद भगवान श्री गणेश की महाआरती की गयी व प्रसाद का वितरण किया गया. आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी. मौके पर रतन मिश्रा, यशवंत दुबे, अजय विश्वकर्मा, बबलू लोहरा, दिलीप मेहता, संजय गुप्ता, लाला गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, युगल विश्वकर्मा, तारकेश्वर लोहरा, विजय केसरी, रमेश मेहता, मनीष लोहरा व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >