खलारी : लकड़बग्घे के काटने से फैले रैबिज के कारण मानकी कॉलोनी निवासी सुंदरी देवी की मौत मंगलवार को हो गयी. विगत 16 जुलाई को नजदीक के जंगल में रूगड़ा बीनने के दौरान एक लकड़बग्घे ने सुंदरी व उसकी सास पर हमला कर जख्मी कर दिया था.
उचित इलाज नहीं होने के कारण इस घटना के 16 दिन के बाद सुंदरी की मौत हो गयी. वह हरि मुंडा की पत्नी थी. संबंधित जानकारी मिलने के बाद जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी उसके घर जाकर परिजनों से मिले और आर्थिक सहायता दी. हरि मुंडा की मां के इलाज के लिए आगे भी मदद का आश्वासन दिया. चूरी पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि फागू उरांव व अंचल निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने भी आर्थिक सहायता दी.
