22 घंटे बाद शुरू हुई कोयला ढुलाई

खातों में वेतन ट्रांसफर हो जाने का एसएमएस अलर्ट आने के बाद मजदूर शांत हुए पिपरवार : डंपर व ऑपरेटर संघ पिपरवार के असंगठित ट्रांसपोर्टकर्मियों ने पिपरवार क्षेत्र की सीएचपी/सीपीपी परियोजना से बचरा साइडिंग की कोयला ढुलाई 22 घंटे तक बंद रखी. कोयले की ढुलाई ठप रहने के कारण बचरा साइडिंग से कोयला का डिस्पैच […]

खातों में वेतन ट्रांसफर हो जाने का एसएमएस अलर्ट आने के बाद मजदूर शांत हुए
पिपरवार : डंपर व ऑपरेटर संघ पिपरवार के असंगठित ट्रांसपोर्टकर्मियों ने पिपरवार क्षेत्र की सीएचपी/सीपीपी परियोजना से बचरा साइडिंग की कोयला ढुलाई 22 घंटे तक बंद रखी. कोयले की ढुलाई ठप रहने के कारण बचरा साइडिंग से कोयला का डिस्पैच भी प्रभावित रहा. असंगठित क्षेत्र के संबंधित ट्रांसपोर्ट कर्मी पहले से ही श्रमिक संगठन यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की अगुवाई में 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित थे.
समय पर वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में बुधवार शाम छह बजे से कोयला ढुलाई ठप करा दी. प्रबंंधन की ओर से उनके प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के आश्वासन के बाद गुरुवार की शाम चार बजे कोयला ढुलाई चालू हुई.
जानकारी के अनुसार संबंधित मजदूरों का वेतन उनके खातों में ट्रांसफर शुरू हो जाने की एसएमएस अलर्ट आने के बाद मजदूर शांत हुए.
ट्रांसपोर्टकर्मियों की मांग : ट्रांसपोर्टकर्मियों की मांगों में 30 दिन काम के एवज में 30 दिनों का वेतन, हाइ पावर कमेटी की अनुशंसा के अनुसार न्यूनतम मजदूरी भुगतान, संडे को डबल हाजिरी, बी फार्म में हाजिरी बनाने, आठ घंटे की ड्यूटी, सेफ्टी की व्यवस्था, 15 तारीख से पहले वेतन भुगतान, बोनस, पेमेंट स्लिप, मेडिकल सुविधा आदि शामिल हैं. बताया जाता है कि जून महीने का वेतन भुगतान 20 जुलाई को होना था. 27 जुलाई तक भुगतान नहीं मिलने के कारण ट्रांसपोर्टकर्मियों ने कोयला ढुलाई ठप करा दी.
20 तारीख को वेतन देने की सहमति बनी : पिपरवार महाप्रबंधक एसएस अहमद की अध्यक्षता में श्रमिक संगठन यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के साथ ट्रांसपोर्टकर्मियों की मौजूदगी में वार्ता हुई. इसमें सीएचपी/सीपीपी पीओ आरबी सिंह ने मजदूरों का वेतन अगले माह से 20 तारीख को व एक सप्ता के अंदर बोनस का भुगतान किया जायेगा. मौके पर यूसीडब्ल्यूयू के क्षेत्रीय सचिव मुंद्रिका प्रसाद, मो अब्दुल्लाह, कयुम अंसारी, औरंगजेब व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >