महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एनसीओइए का प्रदर्शन

पिपरवार : कोयला मजदूरों का 10वां वेतन समझौता लागू करने की मांग को लेकर सीटू से संबद्ध श्रमिक संगठन एनसीओइए ने बुधवार को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग व प्रदर्शन किया गया. इसके बाद पिपरवार महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से 10वां वेतन समझौता शीघ्र लागू करने के लिए जेबीसीसीआइ […]

पिपरवार : कोयला मजदूरों का 10वां वेतन समझौता लागू करने की मांग को लेकर सीटू से संबद्ध श्रमिक संगठन एनसीओइए ने बुधवार को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग व प्रदर्शन किया गया. इसके बाद पिपरवार महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से 10वां वेतन समझौता शीघ्र लागू करने के लिए जेबीसीसीआइ के शीघ्र गठन की मांग की गयी है.
एनसीओइए के क्षेत्रीय सचिव इसलाम अंसारी ने कहा कि कोयला मजदूरों का वेजबोर्ड एक जुलाई 2016 से लागू होना था, लेकिन केंद्र सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन के टालमटोल रवैये के कारण अब तक इसका गठन नहीं हो सका. गेट मीटिंग को नौशाद अंसारी, सुभाष कुमार, रंजीत मोहित, रूखसार आलम व इम्तियाज अंसारी ने भी संबोधित किया.
मौके पर आरएन पंडित, शमशुल होदा, संतोष कुमार, मो हकीम, अनवर हुसैन, लखन महतो, जयनंदन सिंह, अजेस मुंडा, सुरेंद्र कुमार, अर्जुन गंझू सहित कई मजदूर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >