हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा आम्रेश्वर धाम

खूंटी : सावन महीने के पहले दिन बुधवार को बाबा आम्रेश्वर धाम अंगराबाड़ी में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुआें ने जलाभिषेक किया. सुबह से घंट की ध्वनियों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान था. पूजा-अर्चना के बाद करीब पांच बजे मंदिर का मुख्य गेट खोल दिया गया. सावन के पहले दिन बाबा आम्रेश्वर धाम में मेला सा […]

खूंटी : सावन महीने के पहले दिन बुधवार को बाबा आम्रेश्वर धाम अंगराबाड़ी में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुआें ने जलाभिषेक किया. सुबह से घंट की ध्वनियों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान था. पूजा-अर्चना के बाद करीब पांच बजे मंदिर का मुख्य गेट खोल दिया गया. सावन के पहले दिन बाबा आम्रेश्वर धाम में मेला सा दृश्य रहा.
काफी संख्या में फल-फूल व प्रसाद की दुकानें सजायी गयी हैं. रांची, खूंटी, तोरपा, गुमला सहित अन्य कई जगहों से भक्त यहां आते हैं. नकटी मंदिर सोनपुरगढ़ में भी भक्तों की काफी भीड़ जुटी. भक्तों ने सुखमय जीवन की कामना की. पूजा के बाद लोगों ने मेले में अपनी जरूरत की चीजों की भी खरीदारी की.
सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है. सिविल ड्रेस में भी पुलिस सक्रिय थी. पेलोल नदी जहां से कांवरिये जल उठाते हैं, वहां भी सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किये गये हैं. धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, महासचिव सुरेंद्र मिश्र, संतोष पोद्दार, सत्यजीत कुंडू आदि सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >