सीनियर छात्रों को दी गयी विदाई
सिल्ली : टेक्नो इंडिया द्वारा संचालित राजकीय पॉलिटेक्निक सिल्ली में 2013-16 के छात्रों के लिए कॉलेज का पहला फेयरवेल मनाया गया. कॉलेज के जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को समारोह में भावपूर्ण विदाई दी. समारोह का उदघाटन आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने दीप जला कर किया. कहा कि बगैर संघर्ष के जीवन में सफलता नहीं मिलती है. सिल्ली पॉलिटेक्निक से निकले, इंजीनियर देश व राज्य के नव निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें. स्वयं में ऐसी क्षमता विकसित करें कि संस्थाओं में काम करने के बजाय स्वयं एक संस्था बनायें. समूह बना कर खुद की कंपनी बना कर दूसरों को रोजगार प्रदान करें.
कॉलेज के प्राचार्य डाॅ विष्णुव्रत चटोपाध्याय ने कहा कि यह विदाई समारोह नहीं अपितु इंजीनियर बन चुके छात्रों के लिए बधाई समारोह है. कठिनाइयों का सामना करने की क्षमता विकसित करें. ऐसे अनुभवों से ही सफलता मिलती है. समारोह को आइएमएम के जयंत घोष समेत कई लोगों ने संबोधित किया. इससे पूर्व कॉलेज की छात्राओं ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया.
रंगारंग कार्यक्रम हुए
विदाई समारोह के दौरान प्रथम एवं दूसरे सत्र के छात्रों ने अपने सीनियर मोस्ट पासआउट छात्रों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की. उत्तम आनंद एवं अमन शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया. समारोह को सफल बनाने में एडमिनिस्ट्रेटर सामंत नाग, सुमित कुमर गुप्ता, सत्यजीत रे, नितीश शंकर, उदित राज, आशीष कुमार, संजीत पांडा आदि ने सराहनीय योगदान किया.
