हमलावर जानवर को महिलाओं ने मार डाला
खलारी. खलारी थाना क्षेत्र के बघलत्ता जंगल में रूगड़ा खोजने गयी एक महिला लक्ष्मी देवी तथा उसके बेटे आकाश गंझू पर एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया.
घटना शनिवार दोपहर दो बजे की है. लक्ष्मी गांव की अन्य महिलाओं के साथ रूगड़ा की तलाश में गयी थी. लक्ष्मी साहस दिखाते हुए जंगली जानवर से भिड़ गयी.
अंतत: उसने जंगली जानवर को मार डाला. जख्मी महिला का इलाज सीसीएल के डकरा स्थित केंद्रीय अस्पताल में कराया गया. लक्ष्मी मानकी बस्ती निवासी बालकन गंझू की पत्नी है. वह गरीब परिवार से है. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी ने महिला के इलाज में आर्थिक सहायता दी.
