कामगारों को बंधक बना कर केबल की चोरी

खलारी : कामगारों को बंधक बना कर अपराधी केडीएच सब स्टेशन से 40 मीटर केबल काट ले गये. घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है. घटना के संबंध में बताया गया कि अपराधियों ने केडीएच सबस्टेशन में धावा बोल कर ड्यूटी पर तैनात तीन कामगार स्विच मैन अशोक महतो, मंगल किशोर पांडेय व जगदीश […]

खलारी : कामगारों को बंधक बना कर अपराधी केडीएच सब स्टेशन से 40 मीटर केबल काट ले गये. घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है. घटना के संबंध में बताया गया कि अपराधियों ने केडीएच सबस्टेशन में धावा बोल कर ड्यूटी पर तैनात तीन कामगार स्विच मैन अशोक महतो, मंगल किशोर पांडेय व जगदीश ठाकुर को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया.
उनका हाथ बांध कर जमीन पर लिटा दिया. इसके बाद अपराधी सब स्टेशन के अंदर से करीब 40 मीटर केबल काट लिये. लगभग चार घंटे तक आराम से केबल को छील कर उसमें से कीमती तार ले गये. जाने से पहले अपराधियों ने कामगारों को कमरे में बंद कर दिया. सुबह होने पर दूसरे कामगार आये, तो दरवाजा खोला. सुबह पांच बजे घटना की सूचना प्रबंधन तथा सीआइएसएफ को दी गयी. एनके एरिया के परियोजनाओं में लगातार तीसरे दिन इस तरह की घटना से खदान में रात में काम करनेवाले कामगार दहशत में है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पुरनाडीह व रोहिणी में अपराधी कामगार व सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कर केबुल लूट ले गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >