36 हाइवा से 3.25 लाख जुर्माना

कार्रवाई. संयुक्त छापेमारी से हाइवा मालिकों व ईंंट भठ्ठा संचालकों में हड़कंप 16 ईंट भठ्ठा मालिकों पर मामला दर्ज खलारी : रांची उपायुक्त द्वारा गठित टास्क फोर्स की टीम द्वारा प्रखंड के कोयलांचल तथा मैक्लुस्कीगंज में संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी. छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र के परिवहन तथा ईंट भठ्ठा मालिकों में […]

कार्रवाई. संयुक्त छापेमारी से हाइवा मालिकों व ईंंट भठ्ठा संचालकों में हड़कंप
16 ईंट भठ्ठा मालिकों पर मामला दर्ज
खलारी : रांची उपायुक्त द्वारा गठित टास्क फोर्स की टीम द्वारा प्रखंड के कोयलांचल तथा मैक्लुस्कीगंज में संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी. छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र के परिवहन तथा ईंट भठ्ठा मालिकों में हड़कंप मची है.
अधिकारियों की यह संयुक्त टीम सबसे पहले कोयला ढुलाई कर रहे डंपरों की जांच शुरू की. जिला परिवहन अधिकारी नागेंद्र पासवान ने बताया कि डकरा जीएम ऑफिस के पास हाइवा डंपरों के ओवरलोड तथा कागजात की जांच की गयी. इसके बाद यह टीम आरसीएम साइडिंग राय गयी. दोनों स्थानों से टीम ने 36 हाइवा डंपरों को पकड़ा. जांच के दौरान ओवरलोड पाया गया व सही कागजात नहीं मिला. इसके बाद हाइवा डंपर मालिकों से सवा तीन लाख रुपये जुर्माना के तौर पर वसूला गया. उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. कहा कि सूचना मिली थी कि यहां डंपरों में ओवरलोड कोयला लोड होता है तथा कागजात भी सही नहीं हैं.
इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी की सूचना मिलते ही हाइवा डंपरों को जंगल में छुपा दिया गया. इसके बाद यह टीम मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के ईंट भठ्ठों के विरुद्ध छापेमारी की. इस दौरान लगभग 16 भठ्ठों को अवैध पाया गया. जिला माइनिंग अधिकारी योगेंद्र बड़ाइक ने 16 ईंट भठ्ठा संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया.
इस पूरे छापेमारी अभियान में खलारी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी, जिला परिवहन पदाधिकारी नागेंद्र पासवान, माइनिंग अधिकारी योगेन्द्र बड़ाइक, वनपाल फुलजेंस किंडो, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राघवेंद्र नारायण कश्यप, खलारी इंस्पेक्टर राजदेव प्रसाद आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >