खलारी : केएस इंटर कॉलेज डकरा व खलारी जनता हाइस्कूल प्लस टू सहित क्षेत्र के कई स्कूलों में सोमवार को भी 11वीं की परीक्षा हुई. यह परीक्षा शनिवार से चल रही है. जैक द्वारा आयोजित यह परीक्षा 15 जुलाई तक चलेगी. इंटर के तीनों संकाय के लिए यह परीक्षा हो रही है.
तीसरे दिन प्रथम पाली में तर्कशास्त्र व भौतिक की परीक्षा हुई. जबकि दूसरी पाली में इतिहास की परीक्षा हुई. जनता प्लस टू हाइस्कूल में कुल 329 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. यूकेएस इंटर कॉलेज के परीक्षा संचालक श्याम ठाकुर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त हुई. ज्ञात हो कि यह परीक्षा मार्च में ली जानी थी. लेकिन जैक कर्मियों की हड़ताल के कारण परीक्षा जुलाई में हो रही है.
