राष्ट्रीय लोक अदालत में 7950 मामलों का निष्पादन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.

खूंटी. व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में 7207 प्री-लिटिगेशन और 743 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं कुल चार करोड़ 61 लाख 66 हजार 770 रुपये का सेटलमेंट किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल 11 बेंच का गठन किया गया था. जिसमें छह कार्यपालक पीठ भी शामिल था. वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण तथा अधिकतम संख्या में समझौता योग्य मामलों के निष्पादन के लिए 16 मार्च से आठ मई तक प्री लोक अदालत की बैठकों का आयोजन किया गया. लोक अदालत में दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय के सुलहनीय प्रकृति के मामले, बैंक ऋण, मोटरयान दुर्घटना दावा, नगर पंचायत, परिवहन विभाग, वन विभाग और उत्पाद विभाग से संबंधित मामले, एनआई एक्ट के मामले, बिजली से संबंधित मामले तथा अन्य विभिन्न प्रकार के मामले आये. राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य रूप से जिला जज प्रथम राकेश कुमार मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी, डालसा सचिव कमलेश बेहरा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अमित आकाश सिंहा, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष केके सिंह, उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष रीता मिश्रा सहित अधिवक्ता और अन्य उपस्थित थे.

चार करोड़ 61 लाख 66 हजार 770 रुपये का सेटलमेंट किया गयाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >