– बिरसा शिशु विद्या मंदिर तपकारा का स्थापना दिवस मना
तोरपा : बिरसा शिशु विद्या मंदिर तपकारा का स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व विधायक कोचे मुंडा, प्रणय दत्त, सनिका पाहन व सोमा मुंडा ने किया.
मौके पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि शिशु मंदिर में बच्चों को शिक्षा के साथ संंस्कार भी मिलता है. कम संसाधन व कम पारिश्रमिक के बावजूद शिशु मंदिर में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा का अलख जगा कर ही समाज को आगे ले जाया जा सकता है.
स्थापना दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष सोमा मुंडा, सचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, संरक्षक सनिका पाहन, कुमुद चौधरी, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रदीप चौधरी, योगेंद्र मुर्मू, जगमोहन बड़ाइक, अशोक कुमार, सुनील गुप्ता, भारती केशरी, मुसाफिर विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.
