खलिहान में रखा धान चट कर गये हाथी

तमाड़ : मंगलवार की रात बिरगांव पंचायत के मानकीडीह गांव में नौ हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. हाथी रात एक बजे गांव में घुसे थे. इस दौरान हाथियों ने उत्क्रमित विद्यालय की खिड़कियों को तोड़ दिया. कक्षा में रखे बेंच व स्कूल भवन को भी नुकसान पहुंचा है. हाथी खलिहान में रखा […]

तमाड़ : मंगलवार की रात बिरगांव पंचायत के मानकीडीह गांव में नौ हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. हाथी रात एक बजे गांव में घुसे थे. इस दौरान हाथियों ने उत्क्रमित विद्यालय की खिड़कियों को तोड़ दिया. कक्षा में रखे बेंच व स्कूल भवन को भी नुकसान पहुंचा है.

हाथी खलिहान में रखा पुसुवा महली का दस क्विंटल, सामराय महली का पांच क्विंटल, रामेश्वर महली का सात क्विंटल और रमन महली का पांच क्विंटल धान खा गये. जाते-जाते हाथयों ने मदन महली के घर का दरवाजा भी तोड़ दिया. सूचना देने के बावजूद वन विभाग का कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचा. इस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >