पिपरवार : पिपरवार रोड सेल से जुड़े कोयला लिफ्टरों की बैठक सोमवार को पंचवटी सभागार में हुई़ अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने की़ संचालन विकास दुबे ने किया़ चतरा उपायुक्त द्वारा झारखंड सरकार को प्रेषित रिपोर्ट में टंडवा के आम्रपाली व पिपरवार रोड सेल में अवैध वसूली से संबंधित प्रेषित रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गयी़
कोयला व्यवसाय से जुड़े लिफ्टरों ने रिपोर्ट पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पिपरवार रोड सेल में अवैध वसूली की बात काल्पनिक व सच्चाई से परे है़ लिफ्टरों ने बताया कि रोड सेल को लेकर शांति समिति को जो पैसा दिया जाता है, वह मजदूरों व शांति व्यवस्था में लगे वोलेंटियरों के लिए कमेटी के माध्यम से दिया जाता है़ उक्त राशि कमेटी द्वारा संबंधित मजदूरों को पारिश्रमिक के रूप में भुगतान किया जाता है़
विकास दुबे ने कहा कि ट्रक लोडिंग से संबंधित मजदूरी के लिए दी जाने वाली राशि को अवैध वसूली कहना गलत है़ मौके पर प्रमोद सिंह, रूबी यादव, रवींद्र सिंह, बबलु अंसारी, प्रदीप प्रसाद, पिंटू सिंह, परमानंद प्रसाद, ललेश प्रसाद, प्रदीप कुमार, संपत महतो, अभिमन्यु साव, संतोष गिरि, सोनू पाठक, राहुल पांडेय व अजय विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे़
