खूंटी : सरकार द्वारा एसएस हाई स्कूल खूंटी में तकनीकी शिक्षा देने के लिए विशेष कोचिंग सेंटर खोला गया. इसका उदघाटन शनिवार को डीसी डॉ प्रसाद कृष्ण बाघमारे ने किया. मौके पर डीसी ने कहा कि कोचिंग सेंटर में प्रथम चरण में 80 एसटी, एससी व ओबीसी विद्यार्थियों का चयन किया गया है, इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हैं.
विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए 11 शिक्षकों का चयन किया गया है. कोचिंग सेंटर में नि:शुल्क शिक्षा दी जयेगी. साथ ही चयनित विद्यार्थियों के आने-जाने का खर्चा और अल्पाहार की व्यवस्था होगी.
डीसी ने बताया कि अन्य विद्यार्थी भी कोचिंग सेंटर में पढ़ना चाहते है, तो वे आ सकते हैं, लेकिन आने-जाने का खर्च व अन्य लाभ नहीं मिलेंगे. मौके पर एसडीओ नीरज कुमारी ने कहा कि कोचिंग सेंटर तकनीकी शिक्षा देने में मील का पत्थर साबित होगा. इस अवसर पर डीडीसी शशिधर मंडल, डीइओ मिथिलेश सिन्हा,डीपीआरओ रोहित कुमार, प्राचार्या अनिमा तिर्की आदि मौजूद थे.
