सोनाहातू : राहे प्रखंड के सताकी स्थित एसएसबी कैंप में शुक्रवार को एसएसबी 49 बटालियन ए कंपनी द्वारा ग्रामीणों के बीच सोलर लालटेन का वितरण किया गया. सहायक कमाडेंट छोटेलाल ने लुकुझरिया,डुगरीटोली,बरंडाटोली और सेरेगडीह गांव से आयी 53 महिलाओं को सोलर लालटेन दिया.
इस अवसर में सहायक कमाडेंट ने कहा कि बिजली से वंचित दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र के गांवों को रोशन करने के लिए सोलर लालटेन बांटा जा रहा है. एसएसबी ग्रामीणों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है. मौके पर इंस्पेक्टर बासुदास दास, गोविंद दास, आंबाझरिया मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर मुंडा आदि उपस्थित थे.
