पहाड़ी मंदिर पुनर्निर्माण की 14 वीं वर्षगांठ आज

खलारी : 14 जनवरी को खलारी पहाड़ी मंदिर के पुनर्निर्माण की चौदहवीं वर्षगांठ मनायी जायेगी. इस अवसर पर भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें खिचड़ी बांटी जायेगी. 35-40 हजार लोगों के भंडारे में शामिल होने की उम्मीद है. खिचड़ी तैयार करने के लिए एक दर्जन चूल्हे बनाये गये हैं. बुधवार सुबह 10 बजे से अखंड कीर्तन […]

खलारी : 14 जनवरी को खलारी पहाड़ी मंदिर के पुनर्निर्माण की चौदहवीं वर्षगांठ मनायी जायेगी. इस अवसर पर भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें खिचड़ी बांटी जायेगी. 35-40 हजार लोगों के भंडारे में शामिल होने की उम्मीद है. खिचड़ी तैयार करने के लिए एक दर्जन चूल्हे बनाये गये हैं. बुधवार सुबह 10 बजे से अखंड कीर्तन शुरू हुआ, जिसका समापन गुरुवार सुबह 10 बजे होगा.
पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा इस बार भक्ति लोकगीत का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए रामगढ़ व धनबाद से गायकों की टोली आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >