जिला पुलिस का काम बेहतर

डीआइजी ने जिला पुलिस के प्रयासों की सराहना की खूंटी : डीआइजी अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की. मौके पर डीआइजी ने जिला में अपराध, केस निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित मामले, नक्सलियों व उग्रवादियों के खिलाफ अभियान आदि की जानकारी ली. डीआइजी ने कहा कि जिला पुलिस […]

डीआइजी ने जिला पुलिस के प्रयासों की सराहना की
खूंटी : डीआइजी अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की. मौके पर डीआइजी ने जिला में अपराध, केस निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित मामले, नक्सलियों व उग्रवादियों के खिलाफ अभियान आदि की जानकारी ली. डीआइजी ने कहा कि जिला पुलिस बेहतर कार्य कर रही है.
उन्होंने एसपी अनीश गुप्ता को अभियान को और तेजी करने तथा मोस्ट वांटेंड अपराशियों काे शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही. साथ ही विभाग की ओर से जिले को बेहतर संसाधन मुहैया कराने का वादा किया. इससे पूर्व डीआईजी के जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बैठक में खूंटी एसडीपीओ दीपक शर्मा, तोरपा एसडीपीओ विजय महतो भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >