खूंटी. सामूहिक सरहुल मिलन समारोह समिति के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय कचहरी मैदान में खूंटी जिला संगि बाः जमन नेग सामूहिक सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्थानीय कचहरी मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद विभिन्न गांव से आये ग्रामीण एकत्रित हुए. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा उपस्थित हुए. उन्होंने सभी को सरहुल मनाये जाने के इतिहास की जानकारी दी. वहीं सरहुल की शुभकामनाएं दी. जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुडिया ने भी सभी को सरहुल की शुभकामनाएं दी. समारोह को कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. इसके बाद कचहरी मैदान में विभिन्न गांवों से आये लोग सरहुल गीत की धुन पर जम कर थिरके. यहां से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा स्थानीय बाजार टांड़, भगत सिंह चौक, नेताजी चौक होते हुए पतरा तक गयी. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों ने सरहुल शोभायात्रा का स्वागत किया. लोगों के बीच गुड़, चना और शरबत का वितरण किया. शोभायात्रा में पारंपरिक ढोल-नगाड़ा की थाप पर तथा आधुनिक डीजे की धुन पर लोग जम कर थिरके. इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किये गये थे. समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
नाचते-थिरकते सरहुल शोभायात्रा में शामिल हुए लोग
कचहरी मैदान में खूंटी जिला संगि बाः जमन नेग सामूहिक सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
