जनभागीदारी से ही सफल होगा अभियान : बीडीओ

तोरपा : राज्य भर में चल रहे योजना बनाओ अभियान को लेकर जागरूकता लाने के उदेश्य से मंगलवार को तोरपा में नुक्कड़ नाटक सह रैली का आयोजन किया गया. इसके पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई. मौके पर बीडीओ प्रभाकर ओझा ने कहा कि जनभागीदारी से योजना बनाओ अभियान सफल होगा. ज्यादा-से- ज्यादा लोग योजना […]

तोरपा : राज्य भर में चल रहे योजना बनाओ अभियान को लेकर जागरूकता लाने के उदेश्य से मंगलवार को तोरपा में नुक्कड़ नाटक सह रैली का आयोजन किया गया. इसके पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई. मौके पर बीडीओ प्रभाकर ओझा ने कहा कि जनभागीदारी से योजना बनाओ अभियान सफल होगा. ज्यादा-से- ज्यादा लोग योजना बनाने में भागीदार बनें, इसके लिए प्रयास करना होगा.
अभियान को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम होगी. बैठक के बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मनरेगा कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही प्रखंड परिसर में जागरूकता रैली निकाली गयी, से प्रमुख रोशनी गुड़िया, जिप सदस्य जयमंगल गुड़िया, उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना व बीडीओ प्रभाकर ओझा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
इस अवसर पर सीओ जोसेफ कंडुलना, कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार, मुखिया निरल तोपनो, जुलियानी तोपनो, सुशांति कोनगाड़ी, सुदीप गुड़िया, विनिता नाग, सुनीता गुड़िया, अगाथा भेंगारा, करमेला भेंगरा, पंचायत समिति सदस्य, पौलूस तोपनो, अगुस्तीन तोपनो, निशा भेंगरा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >