खलारी : मोनेट कोल वाशरी के कामगार वेतन बढ़ोत्तरी की मांग तथा दो कामगारों के स्थानांतरण के विरोध में गुरुवार से हड़ताल पर चले गये. कामगारों ने बताया कि जो कामगार प्रबंधन के चहेते हैं, उनकों ज्यादा वेतन दिया जाता है.
शेष को कम वेतन दिया जाता है. इधर, कामगारों के हड़ताल पर चले जाने से कोयला ढुलाई तथा प्लांट का काम ठप हो गया. वाशरी गेट पर कामगारों ने प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. शाम में खलारी थाना प्रभारी हरेंद्र राय, मजदूर नेता सह जिला परिषद सदस्य अब्दुल्ला अंसारी, भरत थापा, इस्माइल अंसारी तथा प्रबंधन ने हड़ताली कामगारों से वार्ता की, लेकिन वे नहीं माने. उधर, जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी ने कामगारों की मांग को जायज ठहराया है.
