खूंटी : खूंटी नगर पंचायत के ग्रामीणों के लिए खुश खबरी है. अब तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया घर मिलेगा. उक्त निर्णय गुरुवार को नगर पंचायत बोर्ड की संपन्न बैठक में ली गयी. विभाग के मेंगोला गुड़िया ने बताया कि प्रथम चरण में 167 घर बनाने का निर्णय लिया गया है. नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी व उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि योजना का लाभ सभी वर्ग के लोग ले सकते हैं.
सभी अपने-अपने वार्ड से संबंधित लोगों से आवेदन लेकर कार्यालय में 10 जनवरी तक जमा करे. बैठक में सिटी मैनेजर विवेद कुमार ने पार्षदों को लाभुकों की पात्रता के बाबत जानकारी दी. इस अवसर पर अर्जुन पाहन, मनोज नायक, सामुएल होरो, सोफिया संगा, राखी कश्यप, मंजू देवी(सभी पार्षद), फखरूद्दीन अलि, श्रवण कुमार, अजय कुमार, प्राण राम, महेश नायक, उमेश सिंह, बीरेंद्र नाग, शीला देवी आदि उपस्थित थे.
