संवेदनशील व्यक्ति ही करते हैं दूसरों की मदद : पीओ

पिपरवार : संवेदनशील व्यक्ति ही दूसरों की मदद कर सकते हैं. हमें संवेदनशील होकर ऐसी प्रवृत्ति जगाने की जरूरत है. तभी समाज व देश का विकास संभव है. उक्त बातें पिपरवार पीओ बीपी सिंह ने कही. वे मंगलवार को पिपरवार विकास समिति के सौजन्य से ऑफिसर्स क्लब पिपरवार में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित पोशाक […]

पिपरवार : संवेदनशील व्यक्ति ही दूसरों की मदद कर सकते हैं. हमें संवेदनशील होकर ऐसी प्रवृत्ति जगाने की जरूरत है. तभी समाज व देश का विकास संभव है. उक्त बातें पिपरवार पीओ बीपी सिंह ने कही. वे मंगलवार को पिपरवार विकास समिति के सौजन्य से ऑफिसर्स क्लब पिपरवार में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित पोशाक वितरण समारोह में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में लोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. कार्यक्रम में बचरा उत्तरी और दक्षिणी पंचायत के विभिन्न स्कूलों के 60 जरूरतमंद बच्चों के बीच गरम कपड़े, स्कूल ड्रेस, जूता व पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर टंडवा दक्षिणी की जिप सदस्य संगीता टानाभगत, शोभा कुजूर, लीलावती टानाभगत, नागेश्वर महतो, मुखिया रीना देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >