नववर्ष की मस्ती में डूबा कोयलांचल

खलारी : नये साल के पहले दिन खलारी में जश्न का माहौल रहा. गुरुवार रात 12 बजते ही आतिशबाजी व मोबाइल फोन पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था. एक जनवरी की सुबह चट्टी नदी, जागृति विहार, गांगुली बंगला, सर्वधर्म सदभावना स्थल दुली व नकटा पहाड़ पर लोगों ने पिकनिक मनायी. युवकों ने […]

खलारी : नये साल के पहले दिन खलारी में जश्न का माहौल रहा. गुरुवार रात 12 बजते ही आतिशबाजी व मोबाइल फोन पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था. एक जनवरी की सुबह चट्टी नदी, जागृति विहार, गांगुली बंगला, सर्वधर्म सदभावना स्थल दुली व नकटा पहाड़ पर लोगों ने पिकनिक मनायी. युवकों ने फिल्मी गीतों पर जम कर डांस किया. इधर, नये साल के पहले दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा.
खूब बिकी मांस व मदिरा
नये साल के पहले दिन मीट, मछली, मुर्गा व शराब की खूब बिक्री हुई. सुबह से ही मीट, मछली व मुर्गे की दुकानों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. लोग कतार में खड़े होकर अपनी पारी का इंतजार करते नजर आये. खस्सी का मीट 450-500 , देशी मुर्गा 300 तथा फार्म मुर्गा 150 रुपये प्रति किलो बिका.
मंदिरों में लगी रही भीड़
बहुत से लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर नये साल के पहले दिन की शुरुआत की. केडी स्थित पहाड़ी मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ थी. मंदिरों में दिन भर भजन-कीर्तन होते रहा.
गरमजोशी से किया नववर्ष का स्वागत
डकरा. डकरा के लोगों ने गरमजोशी से नये साल का स्वागत किया. 31 दिसंबर की रात डकरा वीआइपी क्लब, बरटोला, डकरा गुरुद्वारा चौक, डकरा दुर्गा मंडप, सुभाषनगर, चूरी, मोहननगर, भूतनगर व केडीएच में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. पूरी रात लोग फिल्मी गानों पर थिरकते रहें. रात 12 बजे नये साल का स्वागत करने के बाद कार्यक्रम संपन्न हो गया. शुक्रवार को सपही, दामोदर व सोनाडुबी नदी तट पर पिकनिक मनाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >