राज्य भर में बंद शांतिपूर्ण, दर्जनों गिरफ्तार

स्थानीय नीति की मांग पर आदिवासी और मूलवासी संगठनों का आंदोलन रांची : स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों की ओर से आहूत झारखंड बंद शांतिपूर्ण रहा. राजधानी में पहली बार बंद के दौरान कानून का राज दिखा. सड़क पर डर का माहौल नहीं दिखा. बंद का पूरे राज्य में मिला-जुला […]

स्थानीय नीति की मांग पर आदिवासी और मूलवासी संगठनों का आंदोलन
रांची : स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों की ओर से आहूत झारखंड बंद शांतिपूर्ण रहा. राजधानी में पहली बार बंद के दौरान कानून का राज दिखा. सड़क पर डर का माहौल नहीं दिखा. बंद का पूरे राज्य में मिला-जुला असर रहा. इस दौरान रांची के शहरी क्षेत्र में 141 और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 59 लोग गिरफ्तार किये गये. वहीं बोकारो से पांच लोगों की गिरफ्तारी की सूचना है.
राजधानी रांची में बंद को लेकर हर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. अहले सुबह से ही पुलिस के सीनियर अफसर गश्ती पर थे, इस कारण बंद समर्थकों को सड़क पर किसी तरह की गड़बड़ी करने का मौका नहीं मिला. बंद समर्थक जैसे ही सड़क पर निकले, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
हालांकि बंद की वजह से रांची समेत सभी जिलों में दिन में चलनेवाली बसें, ट्रकें व छोटे वाहन नहीं चले. रांची से गुमला, चाईबासा, पलामू, हजारीबाग, टाटा के लिए बसों का परिचालन नहीं हुआ. बंद को लेकर अधिकांश लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी, जो लोग अपने घरों से निकले, वे ऑटो से लोग लंबी दूरी की यात्रा करते दिखे. कुछ लोगों ने िनजी वाहनों से भी यात्रा की. हालांकि लोगों को विरोध भी झेलना पड़ा. कई जगह सुबह में राज्य भर में बंद असरदार था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता सड़क पर आवागमन शुरू हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >