प्रबंधन कार्यालय के सामने प्रदर्शन

गुस्सा. वेतन की मांग को लेकर एकजुट हुए सीमेंट फैक्टरी के कामगार खलारी : खलारी सीमेंट फैक्टरी के कामगारों ने वेतन की मांग को लेकर प्रबंधन कार्यालय के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन किया़ कामगारों ने बताया कि पिछले नवंबर माह से वेतन नहीं मिला है़ प्रबंधन वेतन देने के नाम पर टालमटोल कर रहा है़ […]

गुस्सा. वेतन की मांग को लेकर एकजुट हुए सीमेंट फैक्टरी के कामगार
खलारी : खलारी सीमेंट फैक्टरी के कामगारों ने वेतन की मांग को लेकर प्रबंधन कार्यालय के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन किया़ कामगारों ने बताया कि पिछले नवंबर माह से वेतन नहीं मिला है़ प्रबंधन वेतन देने के नाम पर टालमटोल कर रहा है़ वेतन नहीं मिलने के कारण मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है़ प्रबंधन वेतन देने के नाम पर हमेशा यही रवैया अपना रहा है़
कामगारों ने बताया कि फैक्टरी से प्रतिदिन सीमेंट का डिस्पैच हो रहा है़ इसके अलावा सीमेंट फैक्टरी परिसर प्रबंधन कोयले का भी कारोबार करता है़ इसके बावजूद उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है़ इसके अलावा उनकी सुविधाओं में भी कटौती की जा रही है़ कामगारों ने बताया कि फैक्टरी में 135 कामगार हैं, जिसमें 85 कामगार स्थायी हैं, बाकी केजुअल कामगार हैं.
कामगारों ने बताया कि स्थानीय प्रबंधन के समक्ष समस्याओं को उठाया जाता है, तो वहां से धमकाया जाता है़ इस समस्या को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे तथा प्रधानमंत्री कार्यालय को इसकी सूचना देंगे़
उन्होंने चेतावनी दी है कि 12 घंटे के अंदर अगर उनके वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती है, तो मंगलवार से सीमेंट का डिस्पैच रोक दिया जायेगा़ प्रदर्शन करने वालों में मखन राम, राजेंद्र सिंह, विवेका सिंह, नैन कुमार दास, दिनेश प्रसाद, मनोज कुमार बोस, सहेजर चौहान, सीताराम सिंह, राजन लाल, मंगल मुंडा, रामचंद्र राम, बंधु महतो, बनारसी तूरी, राजन राम, रामचंद्र साव, नेपाल पांडेय, ब्रह्मदेव उरांव, रमेसर गंझू आदि शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >