जीएम ऑफिस के समक्ष ऑपरेटर संघ का धरना-प्रदर्शन

पिपरवाऱ : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ ने सोमवार को पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया़ वक्ताओं ने प्रबंधन से सीसीएल स्तर की 15 व क्षेत्रीय स्तर की 12 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की़ मांगे पूरी नहीं होने की स्थति में संघ द्वारा सात जनवरी को सीसीएल […]

पिपरवाऱ : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ ने सोमवार को पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया़ वक्ताओं ने प्रबंधन से सीसीएल स्तर की 15 व क्षेत्रीय स्तर की 12 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की़ मांगे पूरी नहीं होने की स्थति में संघ द्वारा सात जनवरी को सीसीएल मुख्यालय में आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी़ आंदोलन दिन के 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चला़
मौके पर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष, विष्णु मुंडा, आजाद, गंगा राम, गणेश रविदास, रामधनी साव, लंकेश्वर लाल, शिवपूजन नोनिया, निजाम अंसारी, मशरुद्दीन खान, सूरजा उरांव, राधे महतो, मुखराम महतो, रामनरेश महतो, विनोद चौहान, संजय राम, सुरेंद्र बैठा, दुलाल बावरी, मोहन लाल सतनामी, चमन महतो, नंद किशोर, जानकी कुम्हार, बोका चंद व अनिल गोप सहित अन्य उपस्थित थे़
अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव धनेश्वर मुंडा ने की़
आज अशोक-पिपरवार बंद का निर्णय: पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ के धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन ने ज्ञापन नहीं लिया़ इससे डंपर ऑपरेटरों में नाराजगी है़
संघ द्वारा मंगलवार को प्रथम पाली में क्षेत्र की अशोक व पिपरवार परियोजना कोबंद कर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है़ क्षेत्रीय अध्यक्ष विष्णु पांडेय ने बताया कि प्रबंधन की ओर से कोई भी अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया़ अपराह्न तीन बजे महाप्रबंधक कार्यालय में कोई नहीं था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >