इंजीनियर व सिपाही की मौत

दुर्घटना : खूंटी के जोड़ा पुल व फूदी मुहान के समीप सड़क हादसे खूंटी : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सिमडेगा में पदस्थापित कनीय अभियंता गिरीश देव प्रसाद सिंह (55) की सोमवार को खूंटी में जोड़ा पुल मुहान के समीप सड़क हादसे में मौत हो गयी़ वे मूल रूप से छपरा के रहनेवाले थे़ घटना के […]

दुर्घटना : खूंटी के जोड़ा पुल व फूदी मुहान के समीप सड़क हादसे
खूंटी : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सिमडेगा में पदस्थापित कनीय अभियंता गिरीश देव प्रसाद सिंह (55) की सोमवार को खूंटी में जोड़ा पुल मुहान के समीप सड़क हादसे में मौत हो गयी़ वे मूल रूप से छपरा के रहनेवाले थे़ घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गिरीश देव प्रसाद सिंह स्कूटी (एपी 29एभी- 5944) से सिमडेगा से रांची अपने दामाद के घर जा रहे थे. इसी क्रम में जोड़ा पुल मुहान के समीप सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया़
इस दुर्घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी़ एक अन्य घटना में देर शाम फूदी मुहान के समीप एक मोटरसाइकिल को सामने से आ रहे एक वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार सिपाही कल्याण लकड़ा की मौत हो गयी. सिपाही की मौत पर ऑपरेशन एएसपी पीआर मिश्र, एसडीपीओ दीपक शर्मा ने दुख प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >