घर से भागी पांच नाबालिग मिली

मैक्लुस्कीगंज : घर से भागी पांच नाबालिग लड़कियों को मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने दुल्ली के पास से बरामद किया. जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा बरामद की गयी लक्ष्मी कुमारी (10), परदेसिया कुमारी (12), संगिता कुमारी (10), सोना कुमारी (10) व मनिता कुमारी (12) सोमवार को घर से भाग गयीं थी. सभी बालूमाथ थाना क्षेत्र की सिरम […]

मैक्लुस्कीगंज : घर से भागी पांच नाबालिग लड़कियों को मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने दुल्ली के पास से बरामद किया. जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा बरामद की गयी लक्ष्मी कुमारी (10), परदेसिया कुमारी (12), संगिता कुमारी (10), सोना कुमारी (10) व मनिता कुमारी (12) सोमवार को घर से भाग गयीं थी.
सभी बालूमाथ थाना क्षेत्र की सिरम गांव (पंचायत भगिया) की रहनेवाली हैं. थाना प्रभारी एसबी सिंह ने लड़कियों के परिजनों को सूचना दे दी है. सभी लड़कियों को चाइल्ड हेल्प लाइन नेशनल डोमेस्टिक वर्क्स वेलफेयर ट्रस्ट कोकर रांची भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >