बैरियर टूटा, भारी वाहनों का प्रवेश जारी

खलारी : सीसीएल द्वारा मोहननगर व केडी आंबेडकर चौक पर लगाया गया बैरियर टूट गया है. दोनों बैरियरों का निर्माण सीसीएल ने भारी वाहनों की नो इंट्री के लिए कराया था. इसके लिए दोनों जगहों पर पोस्ट भी बनाये गये थे. मोहननगर पोस्ट पर कोई नहीं रहता है. किसी भारी वाहन ने बैरियर को तोड़ […]

खलारी : सीसीएल द्वारा मोहननगर व केडी आंबेडकर चौक पर लगाया गया बैरियर टूट गया है. दोनों बैरियरों का निर्माण सीसीएल ने भारी वाहनों की नो इंट्री के लिए कराया था. इसके लिए दोनों जगहों पर पोस्ट भी बनाये गये थे. मोहननगर पोस्ट पर कोई नहीं रहता है. किसी भारी वाहन ने बैरियर को तोड़ दिया है.
वही केडी में बनाये गये पोस्ट में सीसीएल सुरक्षा प्रहरी की तैनाती है, लेकिन बैरियर ट्रक के धक्के से टूट चुका है. केडी बाजार के व्यवसायियों ने बताया कि अब बाजार में नो इंट्री का कोई मतलब नहीं रह गया है.
केडी पोस्ट पर तैनात सुरक्षा गार्ड के रोकने के बावजूद ट्रक चालक नहीं मानते. व्यवसायियों ने पुलिस से नो इंट्री को मजबूती से लागू करवाने का आग्रह किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >