घर-घर जाकर मांग रहे समर्थन

रामसूरत यादव : डकरा. खलारी पूर्वी से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार रामसूरत यादव ने मंगलवार को डकरा, सुभाषनगर, चदरा धौड़ा, मोहननगर व भूतनगर में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. रामबलि चौहान:डकरा. खलारी पूर्वी से जिला परिषद उम्मीदवार रामबलि चौहान ने मंगलवार को […]

रामसूरत यादव : डकरा. खलारी पूर्वी से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार रामसूरत यादव ने मंगलवार को डकरा, सुभाषनगर, चदरा धौड़ा, मोहननगर व भूतनगर में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की.
रामबलि चौहान:डकरा. खलारी पूर्वी से जिला परिषद उम्मीदवार रामबलि चौहान ने मंगलवार को अम्बाटोगंरी, होयर, मोहननगर, डकरा, भूतनगर व केडीएच का दौरा कर समर्थन मांगा. अभियान में विश्वनाथ यादव, गोपेश्वर पासवान, इंदिरा देवी, हरकेस चौहान व रमेश नोनिया मौजूद थे.
मानसी देवी : डकरा.चूरी मध्य से मुखिया उम्मीदवार मानसी देवी ने मंगलवार को मोहनगर, डकरा, विश्वकर्मा मोड़ व ऑफिसर्स कॉलोनी में घूम–घूम कर लोगों से समर्थन मांगा. अभियान में देवपाल मुंडा, मुन्नु शर्मा समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे.
उर्मिला देवी: डकरा.चूरी मध्य से पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार उर्मिला देवी ने मंगलवार को डकरा, मोहननगर, विश्वकर्मा मोड़ व माइनस कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा. मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >