चहुंओर जारी है प्रचार का दौर

मैक्लुस्कीगंज : खलारी पश्चिमी से जिप प्रत्याशी विश्वनाथ गंझू ने नावाडीह, हेसालौंग, लपरा, कोनका, खलारीबाजार व बहेराटांड में नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क कर वोट मांगा. वहीं खलारी पश्चिमी जिप प्रत्याशी रोशन लाल ने नावाडीह, लपरा, हुटाप व दुल्ली, प्रत्याशी अनिल पासवान ने करकट्टा, नावाडीह, हुटाप व दुल्ली, प्रत्याशी भरत रजक ने गुलजारबाग, हुटाप, खलारी व […]

मैक्लुस्कीगंज : खलारी पश्चिमी से जिप प्रत्याशी विश्वनाथ गंझू ने नावाडीह, हेसालौंग, लपरा, कोनका, खलारीबाजार व बहेराटांड में नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क कर वोट मांगा. वहीं खलारी पश्चिमी जिप प्रत्याशी रोशन लाल ने नावाडीह, लपरा, हुटाप व दुल्ली, प्रत्याशी अनिल पासवान ने करकट्टा, नावाडीह, हुटाप व दुल्ली, प्रत्याशी भरत रजक ने गुलजारबाग, हुटाप, खलारी व केडी, प्रत्याशी अनिल गंझू ने नावाडीह, खलारी, हेसालौंग व जोभिया तथा प्रत्याशी मनोज पासवान ने नावाडीह, हेसालौंग, लपरा, कोनका, खलारीबाजार व बहेराटांड जनसंपर्क किया.
इधर, लपरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रामलखन भगत ने हेसालौंग, नावाडीह, जोभिया व बकुलियाटांड, प्रत्याशी रवींद्र मुंडा ने हेसालौंग, नावाडीह, जोभिया व लपरा, प्रत्याशी पुतूल देवी ने अगरवा, जोभिया, मोनाटोला, लपरा, हेसालौंग, नावाडीह व बकुलियाटांड़, प्रत्याशी रोशन लोहरा ने जोभिया, मोनाटोला, लपरा, हेसालौंग, नावाडीह व बकुलियाटांड़, मायापुर से मुखिया प्रत्याशी दिनेश उरांव ने मायापुर, सरना, मसरीखाड़, चिनाटांड़, दुल्ली व हरहू, प्रत्याशी देवेंदर भगत ने हरहू, मायापुर, सरना, मसरीखाड़ व चिनाटांड़, प्रत्याशी पुष्पा खलखो ने सरना, मसरीखाड़, चिनाटांड केदल़, मायापुर, दुल्ली व हरहू में घर-घर जाकर वोट मांगा. इधर, लपरा से पंचायत समिति प्रत्याशी संतोष मुंडा ने नावाडीह तथा विसेश्वर मुंडा ने चट्टीनदी, बहेराटांड़ व मोनाटोला में अभियान चलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >