प्रभु यीशु सभी का सुख चाहते हैं : डॉ जयसीलेन...ओके

प्रभु यीशु सभी का सुख चाहते हैं : डॉ जयसीलेन…अोके फोटो 15. कोयर दल ने भक्ति गीत पेश किया. फोटो 16. यीशु की भक्ति में डूबे अनुयायी.फोटो 17. उत्साहित महिला वोलेंटियर. फोटो 18. आकर्षक परंपरागत नृत्य से हुआ अतिथियों का स्वागत- खूंटी में तीन दिवसीय प्रार्थना सह चंगाई सभा शुरूखूंटी. पास्टर एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को […]

प्रभु यीशु सभी का सुख चाहते हैं : डॉ जयसीलेन…अोके फोटो 15. कोयर दल ने भक्ति गीत पेश किया. फोटो 16. यीशु की भक्ति में डूबे अनुयायी.फोटो 17. उत्साहित महिला वोलेंटियर. फोटो 18. आकर्षक परंपरागत नृत्य से हुआ अतिथियों का स्वागत- खूंटी में तीन दिवसीय प्रार्थना सह चंगाई सभा शुरूखूंटी. पास्टर एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को जोजोटोली मैदान खूंटी में तीन दिवसीय प्रार्थना सह चंगाई सभा की शुरुआत की गयी. मौके पर दिल्ली से आये डॉ जयसीलेन ने कहा कि प्रभु यीशु सभी का सुख चाहते हैं. आज का दिन अनमोल है, क्योंकि हम सब एक साथ यीशु को साक्षी मान कर अाराधना कर रहे हैं. आस्थावन व विश्वासी लोगों पर प्रभु की कृपा हमेशा बनी रहती है. डॉ सन्नी जॉर्ज ने कहा कि सच्चे मन से की गयी प्रार्थना परमेश्वर अवश्य सुनेंगे,क्योंकि परमेश्वर प्रेम है और वे हर गुनाहों को अपनी लहू से धो डालते हैं. यीशु हमें कभी भी परेशानी में अकेला नहीं छोड़ते. प्रवचन के उपरांत बीमार व दुखी लोगाें के लिए प्रार्थना की गयी. प्रार्थना संपन्न होने के बाद कई लोगों ने चंगा होने की बात कही. इस दौरान मुंबई से आये कोयर दल ने भक्ति गीत पेश किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ वाइडी जयसीलेन, मार्शल होरो, सिरिल नाग, अब्राहम सोय मुरूम, डब्ल्यू जॉब, सुमन तिरू, नियारन बोदरा, तुलसी तोपनो, हलन तोपनो, छोटू सिंकू, एनएम डोढराय आदि ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >