.....कर्रा में किसान की हत्या....ओके

…..कर्रा में किसान की हत्या….ओके फोटो 12. छप्पन महतो का शव.फोटो 13. खौफजदा परिजन.-घटना को अंजाम देने के बाद एक घंटे तक गांव में घूमते रहे अपराधीखूंटी/कर्रा. प्रखंड के डारी(हुटार) में शुक्रवार सुबह नौ बजे अपराधियों ने छप्पन महतो(65) की गोली मार कर हत्या कर दी. चर्चा के मुताबिक बमरजा में 26 नवंबर की रात […]

…..कर्रा में किसान की हत्या….ओके फोटो 12. छप्पन महतो का शव.फोटो 13. खौफजदा परिजन.-घटना को अंजाम देने के बाद एक घंटे तक गांव में घूमते रहे अपराधीखूंटी/कर्रा. प्रखंड के डारी(हुटार) में शुक्रवार सुबह नौ बजे अपराधियों ने छप्पन महतो(65) की गोली मार कर हत्या कर दी. चर्चा के मुताबिक बमरजा में 26 नवंबर की रात हुई हत्या के प्रतिशोध में पीएलएफआइ उग्रवादियों ने घटना को अंजाम दिया है. समाचार लिखे जाने तक किसी संगठन ने हत्या की जिम्मेवारी नहीं ली थी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अपराधी डारी गांव पहुंचे. एक सुनसान जगह पर मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद दोनों छप्पन महतो के खेत के पास पहुंचे. भार से धान ढोकर ला रहे छप्पन महतो को अपराधियों ने जबरन रोका, इसके बाद सिर व सीने में गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी एक घंटे तक गांव में मोटरसाइकिल से घूमते रहे. इसके बाद कर्रा की ओर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >