मतदान आज, तैयारी पूरी....ओके

मतदान आज, तैयारी पूरी….ओके फोटो हैखूंटी. मुरहू व तोरपा प्रखंड में पंचायत चुनाव 28 नवंबर को होगा. इसके लिए मुरहू में 170 व तोरपा में 186 बूथ बनाये गये है. उक्त बूथों पर 356 पीठासीन पदाधिकारी व 1068 पोलिंग पार्टी(पी1, पी 2 व पी 3) को लगाया गया है. संवेदनशील बूथों पर पारा मिलिट्री व […]

मतदान आज, तैयारी पूरी….ओके फोटो हैखूंटी. मुरहू व तोरपा प्रखंड में पंचायत चुनाव 28 नवंबर को होगा. इसके लिए मुरहू में 170 व तोरपा में 186 बूथ बनाये गये है. उक्त बूथों पर 356 पीठासीन पदाधिकारी व 1068 पोलिंग पार्टी(पी1, पी 2 व पी 3) को लगाया गया है. संवेदनशील बूथों पर पारा मिलिट्री व केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की गयी है. 28 नवंबर की सुबह बूथों पर मतपत्र पहुंच जायेगा. चुनाव को लेकर सभी प्रशानिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मुरहू प्रखंड में मुखिया पद के लिए 73, जिला परिषद पद के लिए 17, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 41 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 87 प्रत्याशी के भाग्य आजना रहे हैं. वहीं तोरपा में मुखिया के लिए 80, जिला परिषद के लिए 4, पंचायत समिति सदस्य के लिए 41 तथा वार्ड सदस्य के लिए 108 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मुरहू प्रखंड के 58,088 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुष मतदाता 29,203 व महिला मतदाता 28, 885 है. चुनाव में एक मतदाता वायलेट पेपर के सहारे चार मत डालेगा. मुरहू में 24 संवेदनशील व 100 अतिसंवेदनशील तथा तोरपा में 63 संवेदनशील व 123 अतिसंवेदनशील बूथ हैं. सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >