पति से लिपट कर रोने लगी पत्नी...ओके

पति से लिपट कर रोने लगी पत्नी…ओके खूूंटी. अड़की प्रखंड के एक संवेदनशील बूथ पर एक युवा टीचर की ड्यूटी लगी थी. उक्त युवक की हाल में शादी भी हुई थी. अड़की में मोबाइल का नेटवर्क नहीं होने के कारण युवा टीचर दिन भर पत्नी से बात नहीं कर सका. चिंतित पत्नी बिरसा कॉलेज वज्रगृह […]

पति से लिपट कर रोने लगी पत्नी…ओके खूूंटी. अड़की प्रखंड के एक संवेदनशील बूथ पर एक युवा टीचर की ड्यूटी लगी थी. उक्त युवक की हाल में शादी भी हुई थी. अड़की में मोबाइल का नेटवर्क नहीं होने के कारण युवा टीचर दिन भर पत्नी से बात नहीं कर सका. चिंतित पत्नी बिरसा कॉलेज वज्रगृह के समीप पहुंच कर पति की वाट जोहने लगी. ज्योही पति को आता देखा, उससे लिपट कर रोने लगी. पति भी भावुक हो गये. कहने लगे ऊपर वाले की दया से चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. चिंता की कोई बात नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >