कहीं तगड़ी सुरक्षा, तो कहीं भगवान भरोसे…ओके खूंटी. खूंटी व अड़की में पंचायत चुनाव मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा. खूंटी प्रखंड के बगड़ू स्थित मतदान केेंद्र में सुबह नौ बजे काफी चहल-पहल थी. पुलिस बल चौकस थे. बगड़ू में दो बूथ बनाये गये थे, जिसमें सुबह नौ बजे तक 121 वोट पड़ चुके थे. वहीं बेलवादाग के तीन बूथों पर सुबह 9.30 बजे तक 237 मतदान हो चुका था. यहां सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की देखी गयी. इसके अलावे बिरहू गांव के दो बूथों पर सुबह दस बजे तक 220, तिरला गांव के तीन बूथों में सुबह 10.30 बजे तक 243 तथा उलीडीह के बूथ पर सुबह 10.45 बजे तक 176 वोट पड़े थे. उलीडीह के बूथ पर पुलिस की तैनाती नहीं थी. अड़की प्रखंड: हूंट गांव के दोनों बूथों पर मतदाताओं की काफी भीड़ देखी गयी. सुबह 11.15 बजे तक 277 वोट पड़ चुके थे. यहां भी सुबह में पुलिस बल नहीं दिखे. वहीं अड़की प्रखंड के हेमरोम गांव में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. यहां सुबह 11.30 बजे तक 157 वोट पड़े थे. अड़की बस्ती स्थित सरकारी स्कूल में दो बूथ थे, जिसमें एक सिपाही की तैनाती थी. दोपहर बारह बजे तक यहां 254 वोट पड़ चुके थे. अड़की के अतिसंवेदनशील बूथ हुड़वा, जोजोडीह, गम्हरिया, तोड़ांग, बांदूगढा, जरंगा व लुपूंगहातू में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे. जरंगा बूथ में मतदाताआें की भीड़ लगी रही. यहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक थी. बड़ी संख्या में बुजूर्ग भी कतार में खड़े होकर अपनी पारी का इंतजार करते देखे गये.
कहीं तगड़ी सुरक्षा, तो कहीं भगवान भरोसे...ओके
कहीं तगड़ी सुरक्षा, तो कहीं भगवान भरोसे…ओके खूंटी. खूंटी व अड़की में पंचायत चुनाव मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा. खूंटी प्रखंड के बगड़ू स्थित मतदान केेंद्र में सुबह नौ बजे काफी चहल-पहल थी. पुलिस बल चौकस थे. बगड़ू में दो बूथ बनाये गये थे, जिसमें सुबह नौ बजे तक 121 वोट पड़ […]
