भय से राजनीतिक दल खामोश...ओके

भय से राजनीतिक दल खामोश…ओके आंखों देखी : खूंटी. अतिसंवेदनशील खूंटी जिले में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव होने जा रहा है. प्रचार-प्रसार की तिथि समाप्त होने तक कोई भी राजनीति दल (राष्ट्रीय व क्षेत्रीय) खुल कर अपने प्रत्याशियों के समर्थन में आगे नहीं आया. जिले के सभी छह प्रखंड ( खूंटी, तोरपा, रनिया, […]

भय से राजनीतिक दल खामोश…ओके आंखों देखी : खूंटी. अतिसंवेदनशील खूंटी जिले में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव होने जा रहा है. प्रचार-प्रसार की तिथि समाप्त होने तक कोई भी राजनीति दल (राष्ट्रीय व क्षेत्रीय) खुल कर अपने प्रत्याशियों के समर्थन में आगे नहीं आया. जिले के सभी छह प्रखंड ( खूंटी, तोरपा, रनिया, कर्रा, मुरहू व अड़की) नक्सली प्रभावित हैं. प्रखंड मुख्यालय से कुछ किलोमीटर अंदर जाते ही नक्सलियों का क्षेत्र शुरू हो जाता है. हाल के दिनों में अड़की व मुरहू क्षेत्र में एक नक्सली और उग्रवादी दल ने कई गांवों में जाकर ग्रामीणों को चेताया कि उनके समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में ही मतदान करें. हालांकि किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की है. नक्सलियों के कई परिजन अड़की व खूंटी में पंचायत चुनाव में खड़े हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >