508 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज…ओके -अड़की के सभी बूथ संवेदनशीलखूंटी. खूंटी व अड़की प्रखंड में पंचायत चुनाव 22 नवंबर को होगा. इसके लिए खूंटी में 175 व अड़की में 160 बूथ बनाये गये हैं. सभी बूथों पर 335 पीठासीन पदाधिकारी व एक हजार पोलिंग पार्टी(पी1,पी2 व पी3) को लगाया गया है. संवेदनशील बूथों पर पारा मिलिट्री व केंद्रीय पुलिस बल को लगाया गया है. चुनाव को लेकर सभी प्रशानिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. खूंटी प्रखंड में मुखिया पद के 76, जिला परिषद के 8, पंचायत समिति के 43 तथा वार्ड सदस्य के 87 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होनेवाला है. इसी तरह में अड़की में मुखिया के 102, जिला परिषद के 17, पंचायत समिति सदस्य के 54 तथा वार्ड सदस्य के 121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. खूंटी प्रखंड के 57 हजार 106 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे, जिसमे पुरुष मतदाता 28,597 व महिला मतदाता 28,509 हैं. अड़की में 49,929 मतदाता हैं, जिसमें पुरुषों की संख्या 25,775 व महिलाओं की संख्या 24154 है. चुनाव में एक मतदाता वायलेट पेपर के सहारे चार मत डालेगा. ये मत वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व जिला परिषद के लिए होगा. प्रत्येक मतपत्र की अलग अलग गिनती होगी. खूंटी में 126 संवेदनशील व 49 अतिसंवेदनशील तथा अड़की में 18 संवेदनशील व 142 अतिसंवेदनशील बूथ है. सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं.
508 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज...ओके
508 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज…ओके -अड़की के सभी बूथ संवेदनशीलखूंटी. खूंटी व अड़की प्रखंड में पंचायत चुनाव 22 नवंबर को होगा. इसके लिए खूंटी में 175 व अड़की में 160 बूथ बनाये गये हैं. सभी बूथों पर 335 पीठासीन पदाधिकारी व एक हजार पोलिंग पार्टी(पी1,पी2 व पी3) को लगाया गया है. संवेदनशील बूथों […]
