ओके::: भाग्य से मिलता है मानव जीवन : स्वामी संजीवानंद फोटो 17 प्रवचन देते स्वामी संजीवानंद फोटो 18 उपस्थित लोग आयोजन : मुरहू के मलियादाग में ध्यान साधना शुरू खूंटी़ महर्षि मेही आश्रम मलियादाग (मुरहू) में शुक्रवार से पक्ष ध्यान साधना शिविर शुरू हुआ. इसका समापन छह दिसंबर को होगा. शिविर में अपने प्रवचन के दौरान स्वामी संजीवानंद जी ने कहा कि मानव जीवन एक पहेली है, जिसे सदगुरु के सानिध्य में जाकर ही समझा जा सकता है. सफलता के लिए मानव जीवन को समझना जरूरी है. उन्होंने कहा कि बड़े भाग्य से मानव जीवन मिलता है़ ध्यान से परमात्मा से साक्षात्कार एवं परमानंद की प्राप्ति संभव है. ध्यान शिविर के पहले दिन काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. प्रात: एवं सायं में सत्संग का आयोजन जारी रहेगा. प्रवचन एवं ध्यान के उपरांत लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इससे पूर्व भक्तों ने गुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया़ लक्ष्मण बाबा ने शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित किया़ कहा कि इससे मन शुद्ध रहता है. किसी भी जीव की हत्या सबसे बड़ा पाप है. कार्यक्रम में सूरजमल प्रसाद, धमेंद्र नाथ तिवारी, संजय कुमार, सगुनदास, लोदरो मुंडा, भैयाराम मुंडा, मागो मुंडा, सुबोध कुमार, प्रभा देवी, भूली दीदी व देवकी दीदी सहित अन्य उपस्थित थे.
ओके::: भाग्य से मिलता है मानव जीवन : स्वामी संजीवानंद
ओके::: भाग्य से मिलता है मानव जीवन : स्वामी संजीवानंद फोटो 17 प्रवचन देते स्वामी संजीवानंद फोटो 18 उपस्थित लोग आयोजन : मुरहू के मलियादाग में ध्यान साधना शुरू खूंटी़ महर्षि मेही आश्रम मलियादाग (मुरहू) में शुक्रवार से पक्ष ध्यान साधना शिविर शुरू हुआ. इसका समापन छह दिसंबर को होगा. शिविर में अपने प्रवचन के […]
