खूंटी में लगा विकास मेला, ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा….ओके फोटो 5़ विकास मेला का उदघाटन करते मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा.फोटो 6़ उपस्थित लोग.गांवों से शुरू होगा विकास कार्य(हेडिंग)-विकास मेला में एक करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्ति बंटी-रबी फसल में 75 प्रतिशत मिलेगा अनुदान -श्रीविधि से खेती के लिए मिलेगी प्रोत्साहन राशिखूंटी. विकास कार्य अब गांवों से शुरू होगा. ग्रामीणों द्वारा तय विकास योजनाओं को सरकार धरातल पर उतारेगी. अगले साल मार्च में योजना बनाओं अभियान गांवों में शुरू होगा. उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वे रविवार को खूंटी कचहरी मैदान में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विकास मेला में बोल रहे थे. मंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बने 15 वर्ष पूरे हो गये हैं. राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है. भाजपा की सरकार ने एक लाख से ज्यादा गरीबों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अनाज मुहैया करा रही है. कोई भी गरीब भूखा न रहे, इसके लिए सरकार अनाज मुहैया करा रही है. कम बारिश होने के कारण फसलों को नुकसान हुआ है. सरकार ने किसानों को इस रबी फसल में 75 प्रतिशत अनुदान देने का निर्णय लिया है. श्रीविधि से खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है. किसानों के हितार्थ अन्य योजनाएं भी चलायी जायेंगी. जिन किसानों के खेत में कुआं है, उन्हें अनुदान पर पंपसेट दिया जायेगा. सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी छात्राओं को साईकिल, स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की है. रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है.समारोह के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने एक करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया. साथ ही विकास मेला में लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया. कार्यक्रम में डीसी प्रसाद कृष्ण बाघमारे, एसपी अनीश गुप्ता, एसडीओ नीरज कुमारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, सीएस डॉ बिनोद उरांव,एसडीपीओ दीपक शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष ओपी कश्यप, सुरेंद्र मिश्र आदि उपस्थित थे.
खूंटी में लगा विकास मेला, ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा....ओके
खूंटी में लगा विकास मेला, ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा….ओके फोटो 5़ विकास मेला का उदघाटन करते मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा.फोटो 6़ उपस्थित लोग.गांवों से शुरू होगा विकास कार्य(हेडिंग)-विकास मेला में एक करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्ति बंटी-रबी फसल में 75 प्रतिशत मिलेगा अनुदान -श्रीविधि से खेती के लिए मिलेगी प्रोत्साहन राशिखूंटी. विकास कार्य […]
