मनाहातू में लगा डाइर जतरा…ओके रनिया. प्रखंड के मनाहातू में डाइर जतरा का आयोजन किया गया. जतरा का उदघाटन जयप्रकाश भुइंया व मुखिया बलराम स्वांसी ने किया. इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए ऑरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ से आये कलाकारों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. जतरा में मिठाई, खिलौने, ईख घरेलू उपयोग के सामान की खूब बिक्री हुई. मुर्गा लड़ाई का खेल आकर्षण का केंद्र रहा. दूर-दूर से लोग जतरा का आनंद उठाने पहुंचे थे.
मनाहातू में लगा डाइर जतरा...ओके
मनाहातू में लगा डाइर जतरा…ओके रनिया. प्रखंड के मनाहातू में डाइर जतरा का आयोजन किया गया. जतरा का उदघाटन जयप्रकाश भुइंया व मुखिया बलराम स्वांसी ने किया. इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए ऑरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ से आये कलाकारों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. […]
