घर पर गिरा पेड़, हादसा टला

खूंटी : जोजोटोली में शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान एक सूखा पेड़ नि:शक्त नामलेन बारला के घर पर गिर गया. पेड़ गिरने से घर को काफी नुकसान पहुंचा है. ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से नि:शक्त नामलेन को मुआवजा देने की मांग की है. इधर, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने नामलेन बारला […]

खूंटी : जोजोटोली में शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान एक सूखा पेड़ नि:शक्त नामलेन बारला के घर पर गिर गया. पेड़ गिरने से घर को काफी नुकसान पहुंचा है. ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से नि:शक्त नामलेन को मुआवजा देने की मांग की है. इधर, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने नामलेन बारला के घर जाकर नुकसान का जायजा लिया. साथ ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. नामलेन बारला ने बताया कि सूखे पेड़ को काटने के लिए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >