जिले में 26 कोरोना संक्रमित मिले

जिले में 26 कोरोना संक्रमित मिले

खूंटी : जिले में मंगलवार को कुल 26 कोरोना मरीज मिले हैं. इसमें खूंटी से तीन, कर्रा से 14, अड़की से चार और मुरहू से चार लोग शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए एरेंडा स्थित कोविड केयर सेंटर ले जाया गया है. जिले में चार कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं.

उन्हे छुट्टी दे दी गयी है. इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 490 पहुंच गयी है. स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 222 हो गयी है. अब जिले में कुल 283 मरीज सक्रिय हैं. 199 पुलिसकर्मी में से 147 हुए स्वस्थ :जिले में कुल 199 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 147 स्वस्थ हो चुके हैं.

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों में सबसे अधिक संख्या खूंटी थाने की है. खूंटी थाना को फिलहाल सील रखा गया है. उसे कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया गया है. अस्थायी तौर पर माॅडल स्कूल में थाना संचालित है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >