जरिया गढ़ पुलिस ने दो पिकअप वैन से 18 मवेशी जब्त

अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

कर्रा. जरियागढ़ पुलिस ने जरियागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सोमवार की देर रात कर्रा-कमडरा रोड पर छापेमारी कर दो पिकअप वैन में लदे 18 मवेशियों को जब्त किया है. इस दौरान एक बैल की मौत गाड़ी में ही हो गयी थी. जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद दफना दिया. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर सभी तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, जरियागढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्रा-कमडरा रोड के रास्ते अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इसी क्रम में संदिग्ध स्थिति में जा रही दो पिकअप वैन को रोक कर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में कुल 18 गोवंशीय पशु ठूंसे हुए पाये गये. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पशुओं को अपने कब्जे में लेकर तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया. जब्त किए गए पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनके भोजन-पानी और देखभाल की समुचित व्यवस्था की गयी है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाईB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >