प्रतिनिधि, तोरपा
रनिया के उलिहातू गांव के निकट कारो नदी के पास तीन नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के आरोपी 18 लड़कों को सोमवार को पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया. सभी आरोपी लड़के भी नाबालिग हैं. पीड़ित लड़कियों की मेडिकल जांच सोमवार को करायी गयी. घटना की जानकारी पाकर डालसा खूंटी की सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर सोमवार को तोरपा पहुंची. उन्होंने पीड़ित लड़कियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. आरोपित लड़कों से भी मिलीं.क्या है मामला :
मालूम हो कि शुक्रवार को लोटा पानी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रही पांच नाबालिग लड़कियों को एक दर्जन से ज्यादा लड़कों ने रोककर छेड़खानी की. तीन लड़कियों के साथ दुष्कर्म भी किया. महिला थाना प्रभारी फूलमनी टोप्पो व सब इंस्पेक्टर निशा कुमारी ने पीड़ित लड़कियों का बयान दर्ज किया. एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा की अगुवाई में रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, सब इंस्पेक्टर टीनू कुमार, अमरजीत सिंकू, अमरेंद्र मंडल आदि ने मामले की जांच कर बाल सुधार गृह भेजा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
