15 ऑटो चालकों को मिला परमिट

जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ऑटो चालकों को परमिट निर्गत करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, खूंटी.

जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ऑटो चालकों को परमिट निर्गत करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान ऑटो परमिट के लिए कई चालकों ने ऑनलाइन आवेदन किया.जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक ने बताया कि जिला में कई ऑटो चालक बिना परमिट के ऑटो का परिचालन कर रहे हैं. कई ऑटो चालकों ने जानकारी के अभाव के कारण परमिट नहीं बनाया है. इस कारणवश ऑटो चालकों के सुविधा के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने सभी ऑटोमोबाइल डीलर को भी उनके संस्थान से बिकने वाले ऑटो का परमिट के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिला के अन्य ऑटो चालक जो बिना परमिट के वाहन का परिचालन कर रहे हैं. वह परमिट से संबंधित जानकारी और आवेदन करने के लिए जिला परिवहन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. इस अवसर पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल सचिव हरिवंश पंडित और जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक ने संयुक्त रूप से 15 चालकों को परमिट प्रदान किया. वहीं अन्य चालकों को परमिट बनाने के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया. वहीं सभी चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया.

ऑटो चालकों को परमिट निर्गत करने के लिए शिविरB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >